बिहार : करंट लगने से रेल अभियंता, उनकी पत्नी, पुत्री की मौत

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के बरारी थाना अंतर्गत काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के समीप एक कनीय रेल अभियंता और उनकी पत्नी एवं पुत्री की करंट लगने से आज मौत हो गयी. कटिहार के अनुमंडल अधिकारी सुुभाष नारायण ने बताया कि मृतकों में कनीय अभियंता विद्यासागर :55:, उनकी पत्नी रेखा देवी :50: और पुत्री शिल्पी […]

विज्ञापन

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के बरारी थाना अंतर्गत काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के समीप एक कनीय रेल अभियंता और उनकी पत्नी एवं पुत्री की करंट लगने से आज मौत हो गयी. कटिहार के अनुमंडल अधिकारी सुुभाष नारायण ने बताया कि मृतकों में कनीय अभियंता विद्यासागर :55:, उनकी पत्नी रेखा देवी :50: और पुत्री शिल्पी कुमारी :22: शामिल हैं.

तार पर रखे कपड़े उतारने के क्रम में हादसा

उन्होंने बताया कि विद्यासागर घर के आंगन में लगे एक तार पर सूख रहे कपड़े उतार रहे थे, लेकिन इसी दौरान लोहे की इस तार में करंट आने से वह इसकी चपेट में आ गये. उन्हें बचाने के क्रम में उनकी पत्नी रेखा देवी और पुत्री शिल्पी भी आ गयी, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

काढ़ागोला में पदस्थापित थे अभियंता

नारायण ने बताया कि विद्यासागर पिछले कई वर्षो से पूर्व मध्य रेलवे के काढागोला में पदस्थापित थे सुभाष के आंगन में कपड़े सुखाने के लिए लगी लोहे की तार पर बिजली का एक तार टूटकर गिरने से उसमें करंट आ गया, जिसके संपर्क में आने से यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार मुख्यालय लाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन