50 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक हिरासत में
कटिहार : कटिहार रेलवे प्लेटफॉर्म से जीआरपी ने 50 बोतल विदेशी शराब जब्त कर संदेह के आधार पर एक आरोपी को धर दबोचा है. कटिहार जीआरपी थाना में उक्त रेल यात्री से पूछताछ की जा रही है. जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया है. एसपी उमाशंकर प्रसाद के […]
कटिहार : कटिहार रेलवे प्लेटफॉर्म से जीआरपी ने 50 बोतल विदेशी शराब जब्त कर संदेह के आधार पर एक आरोपी को धर दबोचा है. कटिहार जीआरपी थाना में उक्त रेल यात्री से पूछताछ की जा रही है. जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया है. एसपी उमाशंकर प्रसाद के निर्देश पर कटिहार जीआरपी मद्य निषेध को लेकर ट्रेनों में व प्लेटफॉर्म पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जब चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर जीआरपी लौट रही थी,
तो प्लेटफॉर्म पर रखे दो बैग को देखकर कुछ संदेह हुआ. जीआरपी ने आसपास रेल यात्रियों से पूछताछ भी की, तो बैग के बारे में किसी के पास सटीक जानकारी नही थी. फिर जब बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें 50 बोतल विदेशी शराब थी. जीआरपी ने उक्त शराब को जब्त कर एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया. जब्त शराब में 36 बोतल हाफ व 14 बोतल फुल आरएस की बोतल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










