जलस्तर बढ़ने से कई जगहों पर आवागमन की परेशानी
बलिया बेलौन : कदवा प्रखंड क्षेत्र में महानंदा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कई गांवों में आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. महानंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों के आवागमन का एक मात्र सहारा नाव रह गयी है. क्षेत्र के भौनगर, निस्ता, तैयबपुर, शिकारपुर, रिजवानपुर, बिझाड़ा, मधाईपुर, चनदहर आदि पंचायतों की […]
बलिया बेलौन : कदवा प्रखंड क्षेत्र में महानंदा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कई गांवों में आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. महानंदा नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों के आवागमन का एक मात्र सहारा नाव रह गयी है. क्षेत्र के भौनगर, निस्ता, तैयबपुर, शिकारपुर, रिजवानपुर, बिझाड़ा, मधाईपुर,
चनदहर आदि पंचायतों की आधी आबादी महानंदा नदी के चपेट में है. नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ ही इस क्षेत्र में पानी घुस जाने से आवागमन पूर्ण रूप से ठप हो जाता है. ऐसे में लोग निजी स्तर पर नाव की व्यवस्था कर किसी तरह आना-जाना करते हैं. वहीं नदी कटाव एवं बाढ़ से क्षेत्र फसल को डूबा देता है. नदी कटाव से विस्थापित परिवारों की संख्या प्रत्येक वर्ष बढ़ जाती है. इस क्षेत्र में विस्थापितों की समस्या एक बड़ी समस्या है. प्रशासन या जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देने से लोगों का जीवन कष्ट में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










