15 लीटर शराब के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने जिला पुलिस की मदद से कुरसेला, कटरिया व कदवा थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर दो पुरूष सहित एक महिला को देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी दल ने गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत […]

विज्ञापन

कटिहार : उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने जिला पुलिस की मदद से कुरसेला, कटरिया व कदवा थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर दो पुरूष सहित एक महिला को देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी दल ने गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक अरूण मिश्रा ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि उत्पाद अवर निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस बल कुरसेला थाना पुलिस के मदद से कुरसेला व कटरिया में छापेमारी की.

कुरसेला से पिंकु पासवान को 5 लीटर देशी शराब के साथ तथा कटरिया के प्रीतम रविदास को सात लीटर चुल्हाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. कदवा थाना पुलिस के सहयोग से कदवा के वभनगामा, भर्री, घपरसिया, चौकी, विंदवाड़ी में छापेमारी करते हुए विभा देवी को तीन लीटर शराब के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. श्री मिश्रा ने गिरफ्तार आरोपी से शराब जब्त कर आरोपी के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के संशोधित धारा के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन