ऑटो से टकरायी बाइक, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

फलका : थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शनिवार को सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को परिजनों ने फलका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से तीनों काे सदर अस्पताल भेज दिया गया. बरेटा चौक के समीप दहाटोला निवासी संजू हेम्ब्रम की पत्नी 20 वर्षीय […]

विज्ञापन

फलका : थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शनिवार को सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को परिजनों ने फलका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से तीनों काे सदर अस्पताल भेज दिया गया. बरेटा चौक के समीप दहाटोला निवासी संजू हेम्ब्रम की पत्नी 20 वर्षीय रानी कुमारी स्टेट हाइवे 77 को पार कर रही थी. इसी क्रम में ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

दूसरी घटना कोढ़ा-फलका सड़क पर हुई. परिजनों के मुताबिक बिंद टोला फलका निवासी 21 वर्षीय मंटू कुमार की शादी दो दिन बाद है. वह किसी कार्य से बाइक से अपने गांव के ही 18 वर्षीय प्रकाश कुमार के साथ कटिहार जा रहा था. इसी क्रम में निसुन्दरा पुल के समीप ऑटो से टकरा गया. इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हालांकि ऑटो को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. इधर दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को सरसी पुलिस ने जब्त कर लिया.

भेजा जेल : प्राणपुर. सहअनि हरेराम हरिजन एवं कृष्णा प्रसाद ने बताया कि 17 फरवरी को पत्नी के कोर्ट परिवाद पर प्राणपुर थाना कांड संख्या 18/16 के अंतर्गत हरदेव ठाकुर के पुत्र सुमंत ठाकुर साकिन पकड़िया को समकालीन छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन