ससुराल में जहर खिला कर दामाद की हत्या

Updated:
विज्ञापन

अमौर : थाना क्षेत्र अंतर्गत मच्छट्टा पंचायत के रहिका टोल मच्छट्टा में ससुराल वालों ने दामाद की जहर खिला कर हत्या कर दी और शव को घर में छोड़ कर फरार हो गये. मृत युवक की पहचान जलालगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है. घटना गुरुवार देर रात […]

विज्ञापन
अमौर : थाना क्षेत्र अंतर्गत मच्छट्टा पंचायत के रहिका टोल मच्छट्टा में ससुराल वालों ने दामाद की जहर खिला कर हत्या कर दी और शव को घर में छोड़ कर फरार हो गये. मृत युवक की पहचान जलालगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है. घटना गुरुवार देर रात की है.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया है. साथ ही मृत युवक की मां शैल देवी के लिखित बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.
मां ने दर्ज कराया मामला
दिये गये बयान में मृत युवक की मां शैल देवी ने बताया कि उनके पुत्र की शादी 09 मार्च 2016 को मच्छट्टा निवासी जनक लाल यादव की पुत्री अंजू देवी से हुई थी. शादी के बाद पति-पत्नी में अनबन के चलते बहू का भाई जबरन धमकी देते हुए अपनी बहन को लेकर चला गया.
कुछ दिन बाद लड़की लेने पहुंचने पर परिवार वाले ने लड़की को भेजने से इनकार कर दिया. इसी बीच लड़की के पिता जनक लाल यादव ने फोन कर मेरे पुत्र को अपने पास बुला लिया कि विदाई देंगे. घटना के दो दिन पहले ससुर, बड़े साढ़ु के साथ ससुराल आया.
गुरुवार को रात में फोन द्वारा सूचना मिली कि उनके पुत्र का शव घर के अंदर बरामदे पर रखा हुआ है और घर के लोग फरार हैं. मृतका की मां ने बहू अंजू देवी, भाई सुनील यादव सहित अन्य परिजनों पर हत्या कर शव को छोड़ कर फरार होने का मामला दर्ज किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन