कटिहार प्रमुख बनीं सबीना सोनी उपप्रमुख निर्वाचित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : सदर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष नारायण की उपस्थिति में दोनों पदों के लिए मतदान कराया गया. प्रमुख पद के लिए सबीना खातून और निशा सिंह मैदान में थीं. मतदान के क्रम में 4-4 मत दोनों को प्राप्त होने पर […]
विज्ञापन
कटिहार : सदर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष नारायण की उपस्थिति में दोनों पदों के लिए मतदान कराया गया.
प्रमुख पद के लिए सबीना खातून और निशा सिंह मैदान में थीं. मतदान के क्रम में 4-4 मत दोनों को प्राप्त होने पर लॉटरी सिस्टम से निर्वाचन कराया गया. इसमें सबीना खातून को प्रमुख घोषित किया गया. वहीं उपप्रमुख पद के लिए रामाकांत मंडल और सोनी सिंह मैदान में थे. सोनी सिंह को पांच मत, जबकि रामाकांत मंडल को तीन मत ही मिले.
इस तरह सोनी सिंह उपप्रमुख निर्वाचित हुईं. प्रमुख सबीना खातून व उपप्रमुख सोनी सिंह ने बताया कि प्रखंड के विकास के साथ-साथ महिलाओं के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध हैं. मौके पर राधा रमण सिंह, मो मन्नान, शशिकांत सिंह, फैज आलम मुन्ना, गुडडू, राज किशोर सिंह, मो कयूम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










