जिला पुलिस की कार्रवाई में 82 लोग गिरफ्तार

जिला पुलिस की कार्रवाई में 82 लोग गिरफ्तार
कटिहार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस ने थाना में दर्ज कांड में फरार आरोपित, वारंटी, जमानतीय, गैर जमानतीय वारंट, शराब के मामले, चोरी, लूट सहित अन्य मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 82 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांड में पुलिस ने 29 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अजमानतीय वारंट में 43 लोगों को तथा जमानतीय वारंट में 10 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है. पुलिस ने लूट कांड के मामले में एक आरोपित, हत्या के मामले में तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर 157.5 लीटर शराब बरामद किया है. एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 10.08 लाख रुपए शमन राशि वसूल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










