उत्पाद पुलिस ने 20 लीटर शराब समेत पांच को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जिले में चल रही छापेमारी में गुरुवार को उत्पाद पुलिस ने जिला पुलिस की सहायता से बीस लीटर शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद अधीक्षक अरुण मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक कृष्ण मुरारी सिंह, अवर निरीक्षक संजय […]

विज्ञापन

कटिहार : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जिले में चल रही छापेमारी में गुरुवार को उत्पाद पुलिस ने जिला पुलिस की सहायता से बीस लीटर शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद अधीक्षक अरुण मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक कृष्ण मुरारी सिंह, अवर निरीक्षक संजय कुमार सहित उत्पाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियां में चेकिंग के दौरान तीन लोगों को शराब के सेवन में गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार सिंह, अर्जुन ठाकुर, राहुल कुमार हैं. वहीं रोशना ओपी क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी अभियान में उत्पाद पुलिस ने रोशना ओपी की सहायता से अर्जुन दास को 14 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं कोढा थाना क्षेत्र के बांसगढा में बुधवार को छापेमारी में मो शक्ति को 6 लीटर महुआ शराब के साथ उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया. सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ओपीडी बाधित, मरीज बैरंग लौटे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन