शौचालय, पेयजल व पक्की नाली गली के लिए सर्वे 24 तक

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : बिहार सरकार के सात निश्चय में से तीन नगर विकास एवं आवास विभाग के अधीन तीन निश्चयों पर सर्वे का काम 18 से 24 जून तक चलेगा. घर-घर नल जल, घर-घर शौचालय और पक्की नाली गली योजना को नगर निगम द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है. घर-घर सर्वे कराये जाने के लिए नगर […]

विज्ञापन
कटिहार : बिहार सरकार के सात निश्चय में से तीन नगर विकास एवं आवास विभाग के अधीन तीन निश्चयों पर सर्वे का काम 18 से 24 जून तक चलेगा. घर-घर नल जल, घर-घर शौचालय और पक्की नाली गली योजना को नगर निगम द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है. घर-घर सर्वे कराये जाने के लिए नगर निगम द्वारा 13 सुपरवाइजर, 17 कोआॅर्डिनेटर और 140 सर्वेयर से सेवा ली जा रही है.
निगम के कनीय अभियंता अमर झा ने बताया कि सर्वे का काम सभी वार्ड में युद्धस्तर पर चल रहा है. 24 जून तक सभी 45 वार्डों से सर्वेयर द्वारा डाटा कलेक्ट कर कार्य योजना तैयार कर ली जायेगी. इस सर्वे के तहत कितने घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं है, कितने घरों तक पक्की सड़क व नाली नहीं है और कितने परिवारों में शौचालय की सुविधा नहीं है की जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है. उन्होंने शहरी क्षेत्र के सभी नागरिकों से सर्वे में सहयोग की अपील की है, ताकि ससमय सर्वे का काम पूरा किया जा सके.
कहते हैं नगर आयुक्त : नगर आयुक्त अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि सर्वे हर हाल में सोमवार तक पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने आमजनों से भी इस सर्वे कार्य में पूरा सहयोग देने की अपील की है.
सर्वे से प्रत्येक परिवार को पेयजल कनेक्शन, शौचालय एवं पक्की सड़क और नाली की सुविधा प्रदान करने के लिए चार वर्ष की कार्य योजना बनाकर योजनाएं कार्यान्वित की जायेंगी. साथ ही सर्वे का काम पूरा होने के बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह से विकास कार्य को गति दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन