राजधानी एक्सप्रेस से पटना रवाना हुए सीएम
कटिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में सोमवार को प्रमंडलीय समीक्षा बैठक व जीविका से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करने के बाद सड़क मार्ग से करीब पांच बजे अपराह्ण में कटिहार पहुंचे. सीएम कटिहार जकशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ देर रूके, उसके बाद राजधानी एक्सप्रेस से पटना रवाना हो गये. सीएम के काफिला […]
कटिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में सोमवार को प्रमंडलीय समीक्षा बैठक व जीविका से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करने के बाद सड़क मार्ग से करीब पांच बजे अपराह्ण में कटिहार पहुंचे. सीएम कटिहार जकशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ देर रूके, उसके बाद राजधानी एक्सप्रेस से पटना रवाना हो गये. सीएम के काफिला के साथ विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव सहित कई आला अधिकारी शामिल थे.
जबकि पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश नारायण सिंह, पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे. यूं तो सीएम के आगमन को लेकर कटिहार के विभिन्न मार्गों सहित स्टेशन परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था. लेकिन कटिहार जकशन के प्लेटफाॅर्म संख्या 1 पर सीएम के पहुंचने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










