सीएम को किसी ने सौंपा ज्ञापन तो किसी को हाथ लगी निराशा

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : सीएम नीतीश कुमार को जदयू नेताओं ने मिल कर मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र सौंपने वालों में जदयू सलाहकार समिति के सदस्य ख्वाजा शाहिद ने बारसोई व बलरामपुर प्रखंड के विभिन्न समस्याओं से जुड़े मुद्दे को लेकर मांग पत्र सौंपा. वहीं जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुजीर्बर रहमान ने सीएम को गमछा व […]

विज्ञापन

कटिहार : सीएम नीतीश कुमार को जदयू नेताओं ने मिल कर मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र सौंपने वालों में जदयू सलाहकार समिति के सदस्य ख्वाजा शाहिद ने बारसोई व बलरामपुर प्रखंड के विभिन्न समस्याओं से जुड़े मुद्दे को लेकर मांग पत्र सौंपा. वहीं जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुजीर्बर रहमान ने सीएम को गमछा व टोपी भेंट स्वरूप दिया. सीएम से मिलने के लिए जदयू के जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जदयू के नगर जिला अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व नगर जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहा, गोपी तंबाखुवाला सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू के नेता उपस्थित थे.

वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी नेता व स्थानीय जनप्रतिनिधि जो श्री कुमार से मिलने की इच्छा को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. उन्हें कतारबद्ध खड़ा कर दिया गया. पांच बजे सीएम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कटिहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचा. रेल पुलिस सहित जिला पुलिस व सीएम के स्पेशल सिक्यूरिटी फाेर्स ने सीएम को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया. स्टेशन परिसर में पहुंचते ही नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे.

डीआरएम उमाशंकर प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. उसके पश्चात नेताद्वय में माला व गुलदस्ता भेंट करने की होड़ चली. जिस क्रम में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. कई नेताद्वय निराश हो गये माला व गुलदस्ता भी व सीएम को नही देकर उनका अभिनंदन कर पाये. वही महिलाऐं भी कतारबद्ध थीं लेकिन इस प्रकार की भीड़ को देख कर उन महिला नेत्रियों की हिम्मत भी जबाब दे गयी. अंतत: थक हार कर वह सभी दुखी मन से अपने घर की ओर रवाना हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन