सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन चौकस
कटिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पूर्णिया में प्रमंडलीय स्तर पर समीक्षा बैठक करेंगे. सीएम द्वारा प्रमंडलीय स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठक को लेकर रविवार को स्थानीय जिला प्रशासन के कई कार्यालय खुले दिखे. बैठक में जिला पदाधिकारी ललन जी सहित कई अधिकारी हिस्सा लेंगे. जिला प्रशासन पूरी तैयारी के साथ बैठक में […]
कटिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पूर्णिया में प्रमंडलीय स्तर पर समीक्षा बैठक करेंगे. सीएम द्वारा प्रमंडलीय स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठक को लेकर रविवार को स्थानीय जिला प्रशासन के कई कार्यालय खुले दिखे. बैठक में जिला पदाधिकारी ललन जी सहित कई अधिकारी हिस्सा लेंगे. जिला प्रशासन पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल होगा. यही वजह है कि रविवार होने के बावजूद कई सरकारी दफ्तर में कामकाज होता रहा.
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के पूर्णिया आगमन को लेकर कई विभागों के प्रधान सचिव भी बाया कटिहार पूर्णिया पहुंच रहे हैं. जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालय में कब विभागीय प्रधान सचिव प्रवेश कर जायेंगे, इसको लेकर भी स्थानीय सरकारी कार्यालय रविवार को सतर्क दिखा. उल्लेखनीय है कि पूर्णिया में सीएम प्रमंडलीय समीक्षा बैठक के बाद जीविका के प्रमंडलीय स्तर के कार्यकर्ताओं को संबाेधित करेंगे. वहां के बाद सीएम कटिहार आकर राजधानी एक्सप्रेस से पटना रवाना होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










