नजराना भी दिया पर नहीं हुई बरामदगी
कटिहार : सर मेरी पत्नी का शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया. शिकायत लेकर मैं सुधानी ओपी पहुंचा और ओपी प्रभारी को घटना की जानकारी दी. थाने में आवेदन भी दिया. कुछ दिन बाद पत्नी की बरामदगी के बारे में जानकारी लेने ओपी प्रभारी के पास पहुंचा तो सुविधा शुल्क की मांग की. […]
कटिहार : सर मेरी पत्नी का शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया. शिकायत लेकर मैं सुधानी ओपी पहुंचा और ओपी प्रभारी को घटना की जानकारी दी. थाने में आवेदन भी दिया. कुछ दिन बाद पत्नी की बरामदगी के बारे में जानकारी लेने ओपी प्रभारी के पास पहुंचा तो सुविधा शुल्क की मांग की. उक्त बातें सुधानी ओपी निवासी उत्तम कुमार यादव पिता पांडव यादव ने गुरुवार को एसपी के जनता दरबार में आवेदन देते हुए कही.
पीड़ित ने एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन से कहा कि बात पत्नी की बरामदगी की थी, इसलिए ओपी प्रभारी को सुविधा शुल्क भी दिया. बावजूद उसकी पत्नी व बच्चे बरामद नहीं हुए. कुछ दिन बाद फिर गाड़ी की मांग की. किराये की गाड़ी भी मुहैया करा दी, बावजूद पत्नी व बच्चे नहीं मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










