डीएम की समीक्षा बैठक में हुआ खुलासा
कटिहार : डीएम ललन जी ने मुख्यमंत्री जनता दरबार के मामलों के निष्पादन में टाल मटोल को लेकर अधिकारियों को फटकार लगायी है. अपने चेंबर में गुरुवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने मुख्यमंत्री जनता दरबार, उच्च न्यायालय सहित विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा की. समीक्षा के बाद डीएम ने सभी […]
कटिहार : डीएम ललन जी ने मुख्यमंत्री जनता दरबार के मामलों के निष्पादन में टाल मटोल को लेकर अधिकारियों को फटकार लगायी है. अपने चेंबर में गुरुवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने मुख्यमंत्री जनता दरबार, उच्च न्यायालय सहित विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा की. समीक्षा के बाद डीएम ने सभी विभागों के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 12 जून तक हर हाल में मुख्यमंत्री जनता दरबार से जुड़े लंबित मामलों का निष्पादन करें.
डीएम ने उच्च न्यायालय से जुड़े सीडब्लूजेसी के लंबित मामलों का निष्पादन करने के लिए 19 जून की तिथि निर्धारित की है. सबसे अधिक मामले शिक्षा विभाग में लंबित हैं. डीएम ने डीइओ व डीपीओ स्थापना को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










