पत्रकार के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

Updated:
विज्ञापन

आबादपुर : पत्रकार की हत्या लोकतंत्र की हत्या है तथा यह सच्चाई को मिटाने की एक साजिश है. उक्त बातें बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है बिहार में अपराधी बेलगाम हो […]

विज्ञापन

आबादपुर : पत्रकार की हत्या लोकतंत्र की हत्या है तथा यह सच्चाई को मिटाने की एक साजिश है. उक्त बातें बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. एक बार फिर से अपराधी सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं. जल्द ही यदि इस तरह के मामले पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है

अथवा इस पर काबू नहीं पाया जाता है, तो इससे कलमकारों की निर्भिकता प्रभावित होगी तथा उन्हें भय के साये में जीवन गुजारने को मजबूर होना पड़ेगा. काजी जुबेर आलम, मो शमशाद आलम, कैसर आलम, प्रोफेसर असलम, मिन्नतुल्लाह समीरी, जहरूल इसलाम, अफरोज आलम चौधरी, मो अनवार आलम, अवधेश चंद्र पाल, विजय साह ने उक्त पत्रकार के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा तथा अविलंब इंसाफ की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन