हर तरफ मची हुई थी चीख-पुकार
बारसोई : गुरुवार का दिन बारसोई के लिए काला दिन साबित हुआ. घटना के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया. किसी ने छोटे-छोटे बच्चे तो किसी ने अपना जवान बेटा गंवा दिया. कुछ देर पहले जो बच्चे घर से खेलने निकले थे. थोड़ी देर बाद घर में उनकी लाश पहुंची, तो खेत में गये जवान […]
बारसोई : गुरुवार का दिन बारसोई के लिए काला दिन साबित हुआ. घटना के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया. किसी ने छोटे-छोटे बच्चे तो किसी ने अपना जवान बेटा गंवा दिया. कुछ देर पहले जो बच्चे घर से खेलने निकले थे. थोड़ी देर बाद घर में उनकी लाश पहुंची, तो खेत में गये जवान बेटे का शव घर में देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. बूढ़े बाप की तो जैसे कमर ही टूट गयी हो. जिस बच्चे को अपनी गोद में खिलाया था आज उसे कंधा देना पड़ा. झुलसे दोनों बच्चों को अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया गया. यहां उनका इलाज चल रहा है.
घटना की खबर सुनते ही एसडीओ फिरोज अख्तर, सीओ विजय सिन्हा आदि अस्पताल पहुंचे व मृत बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा घायलों का हाल जाना. साथ ही पीड़ितों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा भी दिलाया. विधायक महबूब आलम, पूर्व मंत्री दुलाल चंद्र गोस्वामी आदि ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिजनों के साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










