जिले में दम तोड़ रहा है परिवार कल्याण कार्यक्रम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
यही हाल रहा तो जिले में कैसे होगा जनसंख्या पर नियंत्रण डंपर ने महिला व बच्ची को मारी ठोकर, गंभीर फलका : फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर स्कूल के निकट स्टेट हाइवे 77 पर बुधवार को एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला व उसकी नतिनी को ठोकर मार दिया. इससे […]
विज्ञापन
यही हाल रहा तो जिले में कैसे होगा जनसंख्या पर नियंत्रण
डंपर ने महिला व बच्ची को मारी ठोकर, गंभीर
फलका : फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर स्कूल के निकट स्टेट हाइवे 77 पर बुधवार को एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला व उसकी नतिनी को ठोकर मार दिया. इससे नानी व नतिनी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. महिला को बचाने के क्रम में डंपर गड्ढे में पलट गया. घायलों को ग्रामीण फलका स्वास्थ केंद्र ले गये, जहां वृद्धा अंसारी खातून को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बीआर 11 जीए 6864 नंबर का डंपर तेज रफ्तार से कुरसेला की ओर जा रहा था.
इसी क्रम में पूर्णिया जिले के शेखपुरा निवासी जुबेर की पत्नी अंसारी खातून अपनी चार वर्षीया नतिनी आल्या परवीन के साथ अपने रिश्तेदार के यहां घूमने जा रही थीं, तभी सड़क पार करने के दौरान डंपर की चपेट में आ गयीं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की डंपर ने इतना तेज ठोकर मारा की दोनों नानी व नतिनी फुटबॉल की तरह ऊपर उछल गयीं. सूचना पर फलका थानाध्यक्ष मोहन कुमार मौके पर पहुंचे और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं चालक घटना के बाद वाहन छोड़ कर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










