एमआर व एरिया मैनेजर को पीटा, प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बाइक खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर में मंगलवार की रात मोटरसाइिकल खड़ा करने को लेकर एक दवा कंपनी के एमआर व एरिया मैनेजर को कुछ युवकों ने पीट दिया. घायल एमआर व मैनेजर नगर थाने पहुंचे व मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी. जानकारी के अनुसार, आदित्य […]
विज्ञापन
बाइक खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर में मंगलवार की रात मोटरसाइिकल खड़ा करने को लेकर एक दवा कंपनी के एमआर व एरिया मैनेजर को कुछ युवकों ने पीट दिया. घायल एमआर व मैनेजर नगर थाने पहुंचे व मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी.
जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार सिंह पिता उदय सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधेपुरा निवासी डॉक्टर के कॉल पर विनोदपुर आये थे. उनके साथ कंपनी के एरिया मैनेजर भी थे.
उन्होंने विनोदपुर में पुतुल मेडिकल स्टोर के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ा की. इस पर स्थानीय कुछ युवकों ने उन्हें मोटरसाइकिल वहां खड़ा करने से मना किया और आदित्य सिंह को पीटना शुरू कर दिये. बीच बचाव करने गये एरिया मैनेजर को भी उन लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की जानकारी होते ही कटिहार के सभी एमआर नगर थाना पहुंच गये और थानाध्यक्ष केएन सिंह से शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










