उत्पाद विभाग ने दो काे गिरफ्तार किया
कटिहार : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने बुधवार को छापेमारी अभियान चलाकर दो लोगों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया. घटना बाबत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है . प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखड़िया में मुफस्सिल पुलिस […]
कटिहार : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने बुधवार को छापेमारी अभियान चलाकर दो लोगों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया. घटना बाबत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है . प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखड़िया में मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से उत्पाद पुलिस ने पप्पू शर्मा को नशे में धुत पाया. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वही एक अन्य मामले में आजमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया. लालू यादव के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










