सड़क को बना दिया है सब्जीमंडी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण. 40 फीट चौड़ी सड़क 12 फीट में सिमट कर रह गयी न्यू मार्केट सड़क पर चलना मुश्किल सड़क पर अतिक्रमण का हाल यह है कि 40 फीट चौड़ी सड़क दस से बारह फीट में सिमट कर रह गयी है. खुले आम सड़कों पर दुकानें सज रही हैं. सड़कों पर फल, सब्जी बेचा जा रहा […]
विज्ञापन
अतिक्रमण. 40 फीट चौड़ी सड़क 12 फीट में सिमट कर रह गयी
न्यू मार्केट सड़क पर चलना मुश्किल
सड़क पर अतिक्रमण का हाल यह है कि 40 फीट चौड़ी सड़क दस से बारह फीट में सिमट कर रह गयी है. खुले आम सड़कों पर दुकानें सज रही हैं. सड़कों पर फल, सब्जी बेचा जा रहा है. इसके साथ ही कई अन्य तरह की दुकानें सड़कों पर ही सज रही हैं. अतिक्रमणकारी तो सुबह से शाम तक सड़क पर बैठ कर कमाई कर रहे हैं, लेकिन शहर के लोगों व राहगीरों को इससे कितनी परेशानी हो रही है, यह देखने वाला कोई नहीं है.
कटिहार :शहर की सड़कों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. अतिक्रमण से सड़कें सकरी होकर रह गयी हैं. आमलोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सड़क पर अतिक्रमण का हाल यह है कि 40 फीट चौड़ी सड़क दस से बारह फीट में सिमट कर रह गयी है. खुले आम सड़कों पर दुकानें सज रही हैं.
सड़कों पर फल, सब्जी बेचा जा रहा है. इसके साथ ही कई अन्य तरह की दुकानें सड़कों पर ही सज रही हैं. अतिक्रमणकारी तो सुबह से शाम तक सड़क पर बैठ कर कमाई कर रहे हैं, लेकिन शहर के लोगों व राहगीरों को इससे कितनी परेशानी हो रही है, यह देखने वाला कोई नहीं है. नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से कभी-कभी दिखावे के लिए कार्रवाई की जाती है और दूसरे ही दिन पुन: सड़कों पर दुकानें सज जाती हैं.
प्रभात खबर ने शहर की सड़कों पर सज रही दुकानों का जायजा लिया और जानने का प्रयास किया है कि इससे स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को कितनी परेशानी झेलनी पड़ रही है. जायजा लेने के क्रम में पाया गया कि शहर की एक भी ऐसी सड़क नहीं है, जहां अतिक्रमणकारियों का कब्जा न हो. पुलिस, प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों का वाहन इन्हीं सड़कों से होकर गुजरता है. सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से पदाधिकारी जाम में भी फंसते हैं, लेकिन कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठायी जाती है.
शहीद चौक से सदर अस्पताल तक अतिक्रमण
शहर के सबसे व्यस्तम चौक में शुमार शहीद चौक से सदर अस्पताल तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. सड़क किनारे ही एक नहीं दर्जनों दुकानें सुबह से देर शाम तक सज रही है. जबकि निकट में ही निगम कार्यालय है. इसके बावजूद कई दुकानें रोज सजती है. किसके कहने पर ये दुकानें सज रही है यह जांच का विषय है. चूंकि बगैर किसी के शहर पर अवैध रूप से यहां दुकानें लगाना संभव नहीं है.
शहीद चौक के चारों ओर शाम होते ही अवैध दुकानों से पट जाता है. कई स्थायी तौर पर भी अवैध दुकानें लग रही है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. वाहन जाम में फंसते हैं.
फल पट्टी में लगती हैें अवैध दुकानें
बाटा चौक एवं फल पट्टी में अवैध रूप से दुकानें बड़ी संख्या में सज रही हैं. इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फल पट्टी में बीच सड़क पर ही फल सहित कई अन्य तरह की दुकानें सज रही है. इसके अलावा गर्ल्स स्कूल रोड, विनोदपुर रोड, शिव मंदिर चौक, बड़ा बाजार, पानी टंकी चौक सहित कई अन्य स्थानों पर अवैध रूप से दुकानें सड़क किनारे लग रही हैं.
न्यू मार्केट सड़क पर चलना मुश्किल
शहर की सड़कों पर यदि सबसे अधिक अतिक्रमण है, तो वह है न्यू मार्केट. यहां पर सैकड़ों की तादाद में सब्जी व फल विक्रेता सड़क पर कब्जा जमाये बैठे हैं. जिस तरह बीच सड़क पर उनकी दुकानें सजी रहती हैं, उसे देखकर लगता है कि इन्हें पुलिस, प्रशासन का कोई खौफ नहीं है. गर्ल्स स्कूल रोड जाने वाली सड़क से लेकर गुरुद्वारा तक सड़क के दोनों ओर तथा बीच में अवैध रूप से प्रतिदिन सुबह से देर शाम तक यहां दुकानें सजती हैं. सड़क पर दुकान सजने की वजह से यहां हमेशा जाम का नजारा देखने को मिलेगा. हालत यह है कि लोग भीड़-भाड़ व जाम से बचने के लिए न्यू मार्केट की बजाय दूसरे रास्ते से आना-जाना पसंद करते हैं. चूंकि इस होकर जाने का मतलब है कि जाम में फंसना तय है.
दरअसल सड़क पर फल व सब्जी सहित अन्य समानों की दुकान लगाने की वजह से बड़ी संख्या में ग्राहक भी पहुंचते हैं. कोई साइकिल से तो कोई बाइक, चार चक्का सवारी से पहुंचता है. वाहन भी सउ़क किनारे ही लगते हैं. खरीदारी भी वही करने की मजबूरी है. ऐसे में वहां जाम की स्थिति विकराल हो जाती है. गौरतलब हो कि शहर की सबसे चौड़ी सड़कों में न्यू मार्केट की सड़क को जाना जाता है. इसकी चौड़ाई 40 फीट से अधिक है.
लेकिन यह सड़क 10 से 12 फीट में आकर सिमट गयी है. जायजा लेने के दौरान पाया गया कि वहां के स्थानीय दुकानदार, व्यवसायी, होटल संचालक सहित आमलोग काफी परेशान है. सड़क पर अतिक्रमणकारियों को हटाने की दिशा में प्रशासन की ओर से नहीं होने वाली कार्रवाई से काफी दुखी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की मिलीभगत से ही अतिक्रमण न्यू मार्केट में हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










