7850 किलोग्राम जांवा गुड़ व 1080 लीटर देसी शराब किया बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 10:35 PM
बरारी थाना क्षेत्र के शंकरगंज में पुलिस ने की छापेमारी
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब तस्कर, विक्रेता, निर्माता व शराबियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी लगातार जारी है. जिला समाहर्ता मनेश कुमार मीणा के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व व दिशा-निर्देश पर उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही है. रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बरारी थाना क्षेत्र के शंकरगंज में ड्रोन के मदद से छापेमारी की. उत्पाद पुलिस ने शंकरगंज के सभी शराब विक्रेता के घरों की तलाशी ली. इसके पश्चात घर के पीछे खेत- खलियान, खंडहर मकान, बांस के झाड़ियों में ड्रोन की मदद से छापेमारी की. इस दौरान खेत खलिहान एवं झाड़ियों से जावा गुड एवं अर्धनिर्मित बरामद किया. उत्पाद विभाग की टीम कोसी नदी के तटीय क्षेत्र में भी तलाशी ली. इस क्रम में भारी मात्रा में अर्ध निर्मित शराब बरामद की है. इस छापेमारी में उत्पाद विभाग के अधिकारी के साथ साथ उत्पाद बल व सैप जवान भी शामिल थे.
कहते हैं उत्पाद अधीक्षक
उत्पाद विभाग की ओर से की गयी कार्रवाई में 7850 किलोग्राम जावा गुड़ एवं 1080 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की गयी. बरामद शराब को उत्पाद विभाग ने नष्ट कर दिया. इस संदर्भ में उत्पाद विभाग में उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.सुभाष सिंह, उत्पाद अधीक्षक, कटिहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










