जदयू नेता पर पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

बरारी : जदयू नेता सह बीस सूत्री सदस्य पर उनकी पत्नी ने मारपीट व दहेज उत्पीड़न को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. पेशनूर खातून उर्फ पिंकी नयाटोला हाशिमपुर बांध बरारी ने थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में कहा है कि मो बाबर से उनकी शादी पांच […]

विज्ञापन

बरारी : जदयू नेता सह बीस सूत्री सदस्य पर उनकी पत्नी ने मारपीट व दहेज उत्पीड़न को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. पेशनूर खातून उर्फ पिंकी नयाटोला हाशिमपुर बांध बरारी ने थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में कहा है कि मो बाबर से उनकी शादी पांच वर्ष पूर्व मुसलिम रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी.

पति द्वारा मारपीट करने, प्रताड़ित करने, मेरे व बच्चों का कोई ख्याल नहीं रखने, खर्चा आदि बंद करने पर स्थिति खराब देख वह मां के घर बच्चे के साथ आकर रहने लगी, जबकि पति मो बाबर ने दूसरी शादी भी कर ली. पीड़िता ने मो बाबर, उनकी दूसरी पत्नी अंजुम आरा, मो हुमायूं, मो परवेज, मो जावेद, मो अमारूल सहित नौ लोगों को नामजद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन