शराब दुकान के कर्मी को गोली मार 75 हजार की लूट
कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र के बस्तौल चौक पर शनिवार की देर शाम अपराधियों ने एक शराब दुकानदार के कर्मी को गोली मार कर दुकान से 75 हजार रुपये लूट लिया. गोली से कर्मी गंभीर रूप से घायल है. गोली की आवाज सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन अपराधियों ने ग्रामीणों को […]
कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र के बस्तौल चौक पर शनिवार की देर शाम अपराधियों ने एक शराब दुकानदार के कर्मी को गोली मार कर दुकान से 75 हजार रुपये लूट लिया. गोली से कर्मी गंभीर रूप से घायल है. गोली की आवाज सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन अपराधियों ने ग्रामीणों को आते देख बाइक छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठा कर कटिहार की ओर भाग निकले. इस दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया में एक बाइक भी लूट लिया.
घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व बाइक जब्त कर मामले की तफ्तीश में जुट गयी. वहीं एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गयी है. बस्तौल चौक पर सदानंद सिंह के नाम पर आवंटित अंगरेजी शराब दुकान में कर्मी शनिवार की देर शाम दुकान बढ़ाने की तैयारी में थे. उसी क्रम में तीन बाइकों पर सवार होकर छह से सात अपराधी आये और दुकानदार से शराब की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










