मारपीट में दंपती समेत पांच लोग घायल
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के नया टोला में छोटी सी बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित परिवार नगर थाना पहुंचा. घायल दंपत्ति ने नगर थाना पुलिस को विपक्षी के विरुद्ध धारदार हथियार से प्रहार कर घायल करने को […]
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के नया टोला में छोटी सी बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित परिवार नगर थाना पहुंचा. घायल दंपत्ति ने नगर थाना पुलिस को विपक्षी के विरुद्ध धारदार हथियार से प्रहार कर घायल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी के अनुसार नया टोला निवासी गोपाल ठाकुर के घर पर पड़ोसी श्याम ठाकुर अक्सर कचरा फेंकते रहते थे.
शनिवार को गोपाल की पत्नी रिंकी देवी ने श्याम ठाकुर का विरोध किया. श्याम चाकू लेकर आये और रिंकी व गोपाल पर प्रहार कर दिया. समाचार लिखे जाने तक घायल दंपत्ति का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा था. वहीं एक अन्य मामले में नगर थाना क्षेत्र के डहेरिया में आपसी रंजिश में एक परिवार के तीन सदस्यों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदेव शर्मा की पत्नी शोभा देवी, पुत्री दामिनी कुमारी पुत्र अभिषेक कुमार शर्मा को आपसी रंजिश में बीते शुक्रवार को पीटकर घायल कर दिया गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कर िलया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










