कवायद. प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना को लेकर बैठक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हर खेत तक पहुंचेगा पानी डीएम ने दिया एक सप्ताह के भीतर परियोजना तैयार करने का निर्देश दिया कटिहार : समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय में जिला पदाधिकारी ललन जी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक में शामिल 17 सदस्यों को आत्मा के परियोजना निदेशक सह […]
विज्ञापन
हर खेत तक पहुंचेगा पानी
डीएम ने दिया एक सप्ताह के भीतर परियोजना तैयार करने का निर्देश दिया
कटिहार : समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय में जिला पदाधिकारी ललन जी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक में शामिल 17 सदस्यों को आत्मा के परियोजना निदेशक सह समिति के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में जानकारी दी.
बैठक में डीएम ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन पर जिले के हर खेतों में पानी पहुंचाया जाये, जिससे किसान बेहतर तरीके से सिंचाई कर फसल की पैदावार बढ़ा से सकें. उन्होंने एक सप्ताह के भीतर संबंधित अधिकारियों से जिले के खेतों तक पानी पहुंचाने को लेकर परियोजना तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक में योजना को लेकर पानी के विभिन्न स्रोतों पर चर्चा की गयी.
जिले में 44.80 फीसदी खेतों में नहीं है सिंचाई की व्यवस्था
बैठक में यह बात उभर कर सामने आयी कि देश में कृषि योग्य भूमि 141 मि.हे. में खेती होती है. इसमें 65 मि.हे. यानी 45 प्रतिशत खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है. बिहार में 56.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती होती है. इसमें 34.61 लाख हेक्टेयर यानी 61.12 प्रतिशत खेतों तक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है. वहीं कटिहार जिले में 212506 हेक्टेयर में खेती होती है. इसमें 117312 हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है. यानी जिले में 55.20 प्रतिशत खेतों तक सिंचाई की सुविधा है.
सिंचाई के लिए इन बिंदुओं पर दें ध्यान
बैठक में योजना के मुख्य उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा गया कि हर खेत को पानी पहुंचाने के साथ-साथ ड्रॉप, मोर क्रॉप, जल संरक्षण क्षमता में बढ़ोतरी, कमांड एरिया का विकास, सिंचाई से चल रही योजना को शीघ्र पूरा करना, खराब पड़े जल स्रोतों का जिर्णोद्धार, सिंचाई के विभिन्न स्रोतों का विकास करना समाहित है. योजना के तहत मनरेगा, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, कृषि विभाग व मत्स्य विभाग द्वारा समेकित रूप से योजना तैयार कर हर खेतों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है.
डीएम ने वाटर बेसिन में जल प्रबंधन, नहर सिंचाई का बेहतर प्रबंधन, प्रत्येक खेत के लिए फिल्ड चैनल निर्माण करना, जल निकासी, बिजली विहीन स्थानों पर सौर ऊर्जा आधारित योजना पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया. बैठक में डीडीसी मुकेश पांडेय, जिला मत्स्य पदाधिकारी उमेश कुमार रंजन, उद्यान के सहायक निदेशक राकेश कुमार, एलडीएम बीपी कुशवाहा, जिला गव्य विकास पदाधिकारी केदार सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सलीम अंसारी, डीपीआरओ अक्षय रंजन, विशुनदेव उरांव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










