हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल
कटिहार : कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विद्या बिहार स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया. सोनू पिता प्रदीप रजक कदेपुरा निवासी, अनुज पिता […]
कटिहार : कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विद्या बिहार स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया. सोनू पिता प्रदीप रजक कदेपुरा निवासी, अनुज पिता मनोज रजक, कौशल पिता गोपाल यादव के साथ कटिहार गया था. कटिहार से घर लौटने के क्रम में सोनू की मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया.
धक्का लगते ही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी. इसमें चालक सोनू सहित सवार दोनों लड़के भी गंभीर रूप से घायल हो गये. एक घायल की गंभीर स्थिति को देख उसे सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचीं और घायल का बयान लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










