बीएसएनएल सिम के साथ सौ रुपये का टॉकटाइम

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : बीएसएनएल ने होली त्योहार को लेकर उपभोक्ताओं के लिए कई आकर्षक ऑफर शुरू किया है. बीएसएनएल के महाप्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक, जो उपभोक्ता बीएसएनएल का नया सिम लेंगे या अन्य कंपनी से एमएनपी द्वारा बीएसएनएल में आयेंगे, वेसे उपभोक्ता को मात्र 26 रुपये के खर्च पर बीएसएनएल सिम […]

विज्ञापन

कटिहार : बीएसएनएल ने होली त्योहार को लेकर उपभोक्ताओं के लिए कई आकर्षक ऑफर शुरू किया है. बीएसएनएल के महाप्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक, जो उपभोक्ता बीएसएनएल का नया सिम लेंगे या अन्य कंपनी से एमएनपी द्वारा बीएसएनएल में आयेंगे, वेसे उपभोक्ता को मात्र 26 रुपये के खर्च पर बीएसएनएल सिम के साथ 100 रुपये का टॉक टाइम पांच महीने के लिए मिलेगा. साथ में 50 एमबी डाटा भी दिया जायेगा.

बीएसएनएल पहले से ही अपने सभी उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर रोमिंग फ्री कर दिया है. बीएसएनएल के अपने नेटवर्क पर सभी लोकल व एसटीडी कॉल की दर एक पैसा प्रति तीन सेकेंड व अन्य नेटवर्क पर दो पैसा प्रति तीन सेकेंड है. बीएसएनएल के महाप्रबंधक मनीष कुमार ने सभी उपभोक्ताओं को होली के ऑफर का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि विगत दो महीने में बीएसएनएल बिहार परिमंडल ने करीब चार लाख नये मोबाइल उपभोक्ता जोड़े हैं, जबकि एक लाख उपभोक्ताओं को एमएनपी द्वारा अन्य कंपनी से बीएसएनएल में पोर्ट-इन कराया है. उन्होंने कहा कि बीएसएनएल का किफायती टैरिफ प्लान, गुणवत्तापूर्ण सेवा की वजह से नये-नये उपभोक्ता जुड़ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन