बैंक में बजा सायरन, अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन

फलका : फलका बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में शनिवार की रात इमरजेंसी सायरन अचानक बजने से लोगों में अफरातफरी मच गयी. बाजार वासियों ने इसकी सूचना अविलंब फलका पुलिस को दी. सूचना पाते ही फलका थानाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बैंक प्रबंधक को इनकी जानकारी दी. सहायक प्रबंधक […]

विज्ञापन
फलका : फलका बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में शनिवार की रात इमरजेंसी सायरन अचानक बजने से लोगों में अफरातफरी मच गयी. बाजार वासियों ने इसकी सूचना अविलंब फलका पुलिस को दी.
सूचना पाते ही फलका थानाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बैंक प्रबंधक को इनकी जानकारी दी. सहायक प्रबंधक ने बैंक पहुंच कर थानाध्यक्ष के साथ लॉकर रूम खोल कर जांच-पड़ताल की, परंतु लॉकर रूम में कोई नहीं था. अचानक इमरजेंसी सायरन बजने का कोई पता नहीं चला. बैंक सहायक प्रबंधक ने बताया कि संभवत: लॉकर रूम में चूहा घुस गया होगा. इसके कारण सायरन बजा होगा. वहीं सायरन सुन बैंक के सामने सैकड़ों लोग जुट गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन