प्रकृति की मार . बड़े पैमाने पर खड़ी फसलों को नुकसान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तेज आंधी के साथ ओले गिरे जिले के कोढ़ा, हसनगंज, डंडखोरा, आजमनगर, कदवा, बारसोई, प्राणपुर, मनसाही आदि प्रखंडों से तेज आंधी के कारण आम के मंजरों को बड़े पैमाने पर क्षति हुई है. आजमनगर प्रखंड में ओले गिरने से गेहूं, सरसों आदि फसलों को भी बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है. कटिहार : जिले के […]
विज्ञापन
तेज आंधी के साथ ओले गिरे
जिले के कोढ़ा, हसनगंज, डंडखोरा, आजमनगर, कदवा, बारसोई, प्राणपुर, मनसाही आदि प्रखंडों से तेज आंधी के कारण आम के मंजरों को बड़े पैमाने पर क्षति हुई है. आजमनगर प्रखंड में ओले गिरने से गेहूं, सरसों आदि फसलों को भी बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है.
कटिहार : जिले के कई क्षेत्रों में रविवार को दोपहर तेज धूल भरी आंधी एवं ओले गिरने से खड़ी फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है. जिले के कोढ़ा, हसनगंज, डंडखोरा, आजमनगर, कदवा, बारसोई, प्राणपुर, मनसाही आदि प्रखंडों से तेज आंधी के कारण आम के मंजरों को बड़े पैमाने पर झड़ने की खबरें प्राप्त हुई है. आजमनगर प्रखंड में ओले गिरने से गेहूं, सरसों आदि फसलों को भी बड़े पैमाने पर क्षति हुई है.
तेज धूल भरी आंधी के कारण जिला मुख्यालय में भारी पैमाने पर क्षति हुई है. कई मकानों में लगे शीशे की खिड़कियां टूट गयीं. बडे-बड़े होर्डिंग्स भी तेज आंधी के शिकार हो गये. आंधी के समाप्त होने तक हल्की बारिश भी हुई, जिससे शहर के तापमान में एकाएक गिरावट भी देखा गया.
फसलों को हुआ नुकसान
तेज आंधी के साथ जिले के कुछ हिस्सों में ओले पड़ने से फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है. आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में बड़े-बड़े ओले पड़ने से खासकर आम, गेहूं, सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है. हालांकि फसलों को आंधी व ओलावृष्टी से कितना नुकसान हुआ है. इसका आकलन होने के बाद ही सही-सही पता चलेगा. बहरहाल किसानों का कहना है कि आम, गेहूं व सरसों की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है.
घंटों बिजली आपूर्ति रही ठप
आंधी व बारिश होने के बाद शहर में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. इस वर्ष का यह पहला आंधी था. बहुत तेज आंधी नहीं होने के बावजूद घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इधर ग्रामीण क्षेत्र के कई हिस्सों में तार टूटने व फॉल्ट की वजह से दोपहर बाद बिजली गुल हो गयी.
धूल से भर गये घर व दुकान
तेज आंधी की वजह से लोगों के घर व दुकान धूल से भर गये. तेज हवा चलने के कारण कई घरों की खिड़कियों में लगे शीशे भी टूट गये. एकाएक आये आंधी से लोग जहां थे वहीं रुक गये. सड़कों पर वाहन चलने बंद हो गये थे. चूंकि हवा काफी तेज चल रही थी. ऐसे में लोगों को खतरा भी हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










