संगठन की मजबूती पर जदयू का जोर
कटिहार : जदयू की प्रथम नवगठित कार्यकारणी समिति की बैठक रविवार को शहर के एक होटल में हुई. अध्यक्षता नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने की. बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारणी कमेटी का अनुमोदन किया गया. इसके साथ ही संगठन को धारदार बनाने पर चर्चा की गयी. संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत […]
कटिहार : जदयू की प्रथम नवगठित कार्यकारणी समिति की बैठक रविवार को शहर के एक होटल में हुई. अध्यक्षता नव मनोनीत जिला अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने की. बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारणी कमेटी का अनुमोदन किया गया. इसके साथ ही संगठन को धारदार बनाने पर चर्चा की गयी. संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य मोर्चा के अध्यक्षों ने अपनी बात रखी. कहा कि बिहार में हमारी सरकार है,
इसके बावजूद प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी हमारी बातों को नहीं सुन रहे हैं. बैठक में पंचायत चुनाव पर भी चर्चा हुई. जिला अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी हित के लिए जो भी फैसला लेना होगा वे लेंगे. बैठक में संगठन प्रभारी मो शमीम, नगर जिला अध्यक्ष सह मेयर विजय सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान,
वरिष्ठ नेता हबीबुर्रहमान, जिला उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद राय, सतीश ठाकुर, प्रभाकर वर्मा, लड्डू सिंह, सत्यनारायण मंडल, मनोज मंडल, सीमा पूर्वे, आशीष दास, प्रदीप घोष, श्याम चौधरी, मो शहरूप कुरैसी, मो वजीर, तनवीर हसन, चंद्रभूषण पटेल, मो अनवर ईरज, विष्णु सिंह, उदय राय, विकास यादव, ललिता यादव, नंद किशोर यादव, बैधनाथ मंडल, मो मानून रसीद, रंजीत चौधरी, पंकज तिवारी, संजीव सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










