सवाल. जिले में घटित कई बड़ी घटनाओं के उद्भेदन का है इंतजार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लांस नायक की हत्या का खुलासा कब गुरदासपुर निवासी लांस नायक मंजीत सिंह के हत्या की गुत्थी सुलझा पाने में कटिहार पुलिस अबतक विफल है. इसी प्रकार के कई मामले हैं , जिनमें पुलिस को सफलता नहीं मिली है. कटिहार : पंजाब के गुरदासपुर निवासी लांस नायक मंजीत सिंह के हत्या की गुत्थी सुलझा पाने […]
विज्ञापन
लांस नायक की हत्या का खुलासा कब
गुरदासपुर निवासी लांस नायक मंजीत सिंह के हत्या की गुत्थी सुलझा पाने में कटिहार पुलिस अबतक विफल है. इसी प्रकार के कई मामले हैं , जिनमें पुलिस को सफलता नहीं मिली है.
कटिहार : पंजाब के गुरदासपुर निवासी लांस नायक मंजीत सिंह के हत्या की गुत्थी सुलझा पाने में कटिहार पुलिस अबतक विफल है. लांस नायक की हत्या में अब तक सस्पेंस बरकरार है कि उनकी हत्या किन कारणों से हुई है. गौरतलब हो कि पंजाब के गुरदासपुर से जवान मंजीत सिंह अपने ड्यूटी गुवाहाटी के सिख बटालियन जाने के लिए दिल्ली से नार्थ इस्ट ट्रेन में सवार हुए,
लेकिन वे गुवाहाटी नहीं पहुंचे. उसका शव मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद किया गया. पुलिस की जांच में टार्चर व गोली मारने से मौत होने की बात सामने आयी है. अब पुलिस अधिकारी से लेकर लोगों के जेहन में यह एक सवाल बना हुआ है कि वह महियारपुर रूट में किस प्रकार गया,
जबकि गुवाहाटी जाने वाला रेलखंड अलग है. घटना को पंद्रह दिन से उपर होने को है, लेकिन मामले में किसी प्रकार की सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी है. फिलहाल पुलिस के वरीय पदाधिकारी अनुसंधान करने की बात कह रहे हैं.
कहते हैं एसपी
एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन ने कहा कि लांस नायक मंजीत सिंह की हत्या मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच के साथ उसके कटिहार रेलवे स्टेशन के फुटेज को भी खंगाल लिया है. घटना के दिन मंजीत सिंह ने अपने घरवालों से भी बात की थी. इसमें उसका मोबाइल लोकेशन मनिहारी पाया गया है. पुलिस की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










