राशन-किरोसिन कूपन . वंचित ग्रामीणों का हंगामा जारी

Updated:
विज्ञापन

लाभुकों का विरोध-प्रदर्शन प्रखंड में राशन-किरासन कूपन के वितरण एवं पारिवारिक सर्वेक्षण सूची में व्यापक पैमाने पर हुई गड़बड़ी के कारण भारी संख्या में लोग कूपन से वंचित रह गये हैं़ कूपन से वंचित लाभुकों द्वारा प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर विरोध-प्रदर्शन करने का सिलसिला जारी है, लेकिन अब तक इस समस्या में सुधार नहीं हो […]

विज्ञापन

लाभुकों का विरोध-प्रदर्शन

प्रखंड में राशन-किरासन कूपन के वितरण एवं पारिवारिक सर्वेक्षण सूची में व्यापक पैमाने पर हुई गड़बड़ी के कारण भारी संख्या में लोग कूपन से वंचित रह गये हैं़ कूपन से वंचित लाभुकों द्वारा प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर विरोध-प्रदर्शन करने का सिलसिला जारी है, लेकिन अब तक इस समस्या में सुधार नहीं हो पा रहा है़
कटोरिया : प्रखंड के मोथाबाड़ी एवं घोरमारा पंचायत के विभिन्न गांवों के दर्जनों महिला-पुरुषों उपभोक्ताओं ने सोमवार को सामूहिक आवेदन बीडीओ को भी दिया़ उपभोक्ताओं ने शीघ्र कूपन मुहैया कराने की मांग की है़ मोथाबाड़ी पंचायत के मोथाबाड़ी, बेलचुर, असनातरी, मनियारपुर, तरपतिया, खरवाजोर, लौंगाय, बनरझोंप, एड़रा, कोहवारा के अलावा घोरमारा पंचायत के घोरमारा गांव से पहुंचे लाभुकों ने बताया कि उन्हें पंचायत सचिव द्वारा अब तक कूपन नहीं दिया गया है़
जिससे वे राशन के साथ-साथ किरासन से भी वंचित हो रहे हैं. घर में लालटेन व ढिबरी जलाने हेतु महंगे दामों में किरासन तेल खरीदना पड़ता है़ खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं-चावल से भी वे वंचित हो रहे हैं. मोथाबाड़ी के राजद पंचायत अध्यक्ष भोला प्रसाद यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया़ इसमें मोथाबाड़ी पंचायत के उदेश्वर यादव, सियाराम यादव, मंझली देवी, लोचन यादव और घोरमारा पंचायत के मीना देवी, सोहवतिया देवी, छबनी देवी, कौशल्या देवी, संजय तुरी आदि शामिल थे़ बीडीओ प्रेमप्रकाश ने ग्रामीणों को समस्या के निदान का भरोसा दिया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन