हाइवा व ट्रक में टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

कुरसेला : एनएच-31 पर कबीर मठ के समीप रविवार की अहले सुबह हाइवा व ट्रक के टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. उपचार के उपरांत दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है. दुर्घटना के जानकारी पर थाना अध्यक्ष अनोज […]

विज्ञापन

कुरसेला : एनएच-31 पर कबीर मठ के समीप रविवार की अहले सुबह हाइवा व ट्रक के टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. उपचार के उपरांत दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है. दुर्घटना के जानकारी पर थाना अध्यक्ष अनोज कुमार सहयोगी, सअनि विजेंद्र कुमार सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क आवागमन को सुचारु किया.

बीच सड़क पर वाहनों के आपस में भिड़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. पुलिस ने जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को किनारे कर मार्ग का आवागमन चालू कराया. इस बीच एनएच-31 पर वाहनों का परिचालन लगभग दो घंटे ठप रहा. हादसे में घायल चालक मो तबरेज आलम हरदा पूर्णिया व सुमित यादव सहरसा का निवासी बताया गया है. जानकारी अनुसार हाइवा नवगछिया की तरफ और ट्रक पूर्णिया की ओर जा रहा था. हादसे की वजह सुबह का घना कोहरा होना बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन