जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तारिक अनवर ने जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक को किया संबोधित, उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक व जन सरोकार के मुद्दे को लेकर संघर्ष करेगी. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार पर दबाव बना कर आमलोगों तक सुविधाएं व योजनाओं का लाभ […]
विज्ञापन
शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तारिक अनवर ने जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक को किया संबोधित, उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक व जन सरोकार के मुद्दे को लेकर संघर्ष करेगी. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार पर दबाव बना कर आमलोगों तक सुविधाएं व योजनाओं का लाभ पहुंचायेगी
कटिहार : देश में बढ़ते असहिष्णुता के मद्देनजर धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को एकजुट कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक मार्च से पंचायत के वार्ड स्तर पर स्वच्छता अभियान चलायेगी. शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तारिक अनवर ने जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से पत्रकार सम्मेलन में उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक व जन सरोकार के मुद्दे को लेकर संघर्ष करेगी. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार पर दबाव बना कर आमलोगों तक सुविधाएं व योजनाओं का लाभ पहुंचायेगी.
कटिहार सहित बिहार में बढ़ते अापराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने सुशासन को देख कर ही नीतीश कुमार को फिर से सत्ता सौंपी है, लेकिन इस बार नीतीश कुमार के सत्ता संभालते ही लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है. व्यावसायिक वर्ग व आम लोगों में दहशत व्याप्त है.
पुलिस प्रशासन अपराध को रोकने में नाकाम रही है. सांसद श्री अनवर ने राज्य सरकार से कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग करते हुए आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों की मांग भी की है. जिले के विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए श्री अनवर ने कहा कि तेज नारायणपुर से बलुआघट्टी व कुरसेला-बिहारीगंज रेल लाइन की लंबित परियोजना सहित रेलवे के क्षेत्र के कई मुद्दे को लेकर वे महाप्रबंधक को मांग पत्र भी दिये हैं. साथ ही इस मामले मामले को लेकर रेल मंत्री से भी बात करेंगे.
राष्ट्रीय राजमार्ग-81 व मनिहारी-साहेबगंज के बीच गंगा पुल के निर्माण को लेकर भी श्री अनवर ने कहा कि शीघ्र ही वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे. उन्होंने इस माह पेश होने वाले रेलवे व आम बजट के संदर्भ में कहा कि रेल मंत्री व वित्त मंत्री ने बजट को लेकर जो बयान दिया है. उससे साफ जाहिर है कि इस बार का भी बजट निराशाजनक होगी.
पिछले बजट में भी मोदी सरकार ने सामाजिक क्षेत्रों के बजट में व्यापक कटौती की थी. संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री डॉ रामप्रकाश महतो, ओपी सिंह, पूर्व विधायक सत्य नारायण प्रसाद, जिलाध्यक्ष दिलीप विश्वास, वरिष्ठ नेता सुकुमार सिंह झा, प्रवक्ता पंकज तमाखुवाला, संजय सिंह पुतुल सहित कई वरिष्ठ एनसीपी के नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










