कन्या मध्य विद्यालय में जड़ा ताला

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिक्षक मो सद्दाम हुसैन पर लगाया गंभीर आरोप समय से आरोपी शिक्षक विद्यालय नहीं आते और छात्रों को पढ़ाने में कम समय देते हैं शिक्षक व शिक्षिका के प्रेम-प्रसंग की चर्चा पोठिया बाजार में है फलका : प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय पोठिया में गुरुवार को ग्रामीणों व अभिभावकों ने विद्यालय पहुंच कर […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिक्षक मो सद्दाम हुसैन पर लगाया गंभीर आरोप

समय से आरोपी शिक्षक विद्यालय नहीं आते और छात्रों को पढ़ाने में कम समय देते हैं
शिक्षक व शिक्षिका के प्रेम-प्रसंग की चर्चा पोठिया बाजार में है
फलका : प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय पोठिया में गुरुवार को ग्रामीणों व अभिभावकों ने विद्यालय पहुंच कर काफी बवाल काटा. आक्रोशित लोग हंगामा करते हुए विद्यालय के गेट के सामने जमा हो गये तथा सभी शिक्षकों को विद्यालय में बंद कर गेट में ताला जड़ दिया. लोगों का आरोप था कि विद्यालय के सहायक शिक्षक मो सद्दाम हुसैन विद्यालय समय पर नहीं आते और वे बच्चों को नहीं के बराबर पढ़ाते हैं. सिर्फ विद्यालय के एक शिक्षिका के साथ प्रेम की पढ़ाई करते हैं.
जिससे छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. इसी बात को लेकर ग्रामीण व अभिभावक काफी नाराज थे. लोगों का कहना था कि उक्त शिक्षक का विद्यालय की शिक्षिका के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा है, जिसकी चर्चा पोठिया बाजार में है. लोग इतने आक्रोशित थे कि शिक्षक को मारने-पीटने पर उतारु थे.
सूचना पाकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मेयर आलम, पोठिया ओपी के सहायक अवर निरीक्षक बीडी सिंह, पोठिया के पूर्व मुखिया हृदय नारायण यादव, पूर्व मुखिया एतवारी दास, बीआरपी श्याम पासवान, समन्वयक भास्कर मौके पर पहुंच कर आक्रोशित महिला पुरुष को समझा बुझा कर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया तथा चार घंटा बाद गेट खुलवा कर मामले की तहकीकात की. पदाधिकारी को देखते हुए सभी आक्रोशित लोग आरोपी शिक्षक सद्दाम हुसैन को हटाने की मांग कर रहे थे. लोगों ने आरोपी शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक का शिक्षिका के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है.
इनके आचरण से छात्राएं दुष्प्रभावित हो रही हैं. हालांकि आरोपी शिक्षक सद्दाम हुसैन व शिक्षिका अपने ऊपर लगाये गये आरोप को सरासर गलत बताया. हालांकि आरोपी शिक्षक सभी ग्रामीणों व पदाधिकारी के सामने अपनी गलती कबूल कर माफी मांगी, तब जा कर ग्रामीण व अभिभावक शांत हुए. जबकि सभी शिक्षिकायें आरोपी शिक्षिका को बचाने में उनका साथ दे रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन