10 से 17 के बीच बंटेगा खाद्यान्न

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनवरी 2016 का खाद्यान्न 10 से 17 फरवरी 2016 के बीच लाभुक को दिया जायेगा. जिला पदाधिकारी ने 10 से 17 फरवरी 16 को खाद्यान्न वितरण दिवस घोषित करते हुए अपने आदेश में डीएम ललन जी ने कहा है कटिहार जिले में जनवरी 2016 के लिए खाद्यान्न […]

विज्ञापन

कटिहार : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनवरी 2016 का खाद्यान्न 10 से 17 फरवरी 2016 के बीच लाभुक को दिया जायेगा. जिला पदाधिकारी ने 10 से 17 फरवरी 16 को खाद्यान्न वितरण दिवस घोषित करते हुए अपने आदेश में डीएम ललन जी ने कहा है कटिहार जिले में जनवरी 2016 के लिए खाद्यान्न 8 फरवरी 2016 तक होने की संभावना है. खाद्यान्न उठाव के बाद 10 से 17 फरवरी तक खाद्यान्न वितरण दिवस के तहत उपभोक्ताओं को डीलर द्वारा राशन दिया जायेगा. मनिहारी अनुमंडल के लिए माह नवंबर व दिसंबर 2015 के खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा.

डीएम ने सभी पणन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा है कि ये अधिकारी अपने स्तर से खाद्यान्न वितरण दिवस की पंचायत स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण को देना सुनिश्चित करेंगे तथा स्थानीय स्तर पर डुगडुगी व माइकिंग करा कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करायेंगे. डीएम ने सभी बीडीओ व प्रखंड के प्रभारी वरीय उपसमाहर्ता तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से कहा है कि वे खाद्यान्न वितरण का सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन