डाटा डिजिटाइजेशन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम
कटिहार : जिला पदाधिकारी ललन जी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को डाटा डिजिटाइजेशन के द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है. बीडीओ को लिखे पत्र में डीएम ने कहा है कि अगले वित्तीय वर्ष से सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाना है. इसके लिए पेंशन […]
कटिहार : जिला पदाधिकारी ललन जी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को डाटा डिजिटाइजेशन के द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है. बीडीओ को लिखे पत्र में डीएम ने कहा है कि अगले वित्तीय वर्ष से सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाना है.
इसके लिए पेंशन धारियों का बैंक खाता संख्या, आइएफएससी कोड, आधार संख्या सहित महत्वपूर्ण जानकारी डाटा डिजिटाइजेशन के तहत किया जाना है. इसके लिए सभी को पहले ही निर्देश दिया जा चुका था. लेकिन बलरामपुर, मनसाही, आजमनगर, प्राणपुर, समेली, कदवा को छोड़ कर शेष प्रखंड के द्वारा अब तक प्रिंट आउट भर कर सामाजिक सुरक्षा कोषांग को नहीं भेजा गया है. डीएम ने कहा कि जिन प्रखंडों द्वारा प्रिंट आउट भेजा गया है,
वह भी पर्याप्त नहीं है. उन्होंने बीडीओ को आगाह करते हुए कहा कि इतना महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर हर हाल में प्रिंट आउट जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को भेजना सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










