70 पुलिस कर्मियों को किया गया पुरस्कृत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एसपी ने रिवार्ड सम्मान समारोह में पुलिस कर्मियों के बीच 65 हजार 500 रुपये का किया वितरण कटिहार : लूट, हत्या सहित अन्य जघन्य कांड के मामले में अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले के उद्भेदन तथा थाना में दर्ज कांड के निष्पादन करने को लेकर कटिहार एसपी ने पुलिस लाइन में 70 पुलिस कर्मियों को […]
विज्ञापन
एसपी ने रिवार्ड सम्मान समारोह में पुलिस कर्मियों के बीच 65 हजार 500 रुपये का किया वितरण
कटिहार : लूट, हत्या सहित अन्य जघन्य कांड के मामले में अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले के उद्भेदन तथा थाना में दर्ज कांड के निष्पादन करने को लेकर कटिहार एसपी ने पुलिस लाइन में 70 पुलिस कर्मियों को रिवार्ड से सम्मानित करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया. इन पुलिस कर्मियों के बीच 65500 की राशि का वितरण किया. मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित रिवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के लगभग सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित हुए.
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से लगभग 70 पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों को एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने रिवार्ड से सम्मानित किया. इस दौरान एसपी ने पुरस्कृत पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, पुलिस बल सहित अन्य जवानों को मिलाकर कु ल 70 जवानों को पुरस्कृत करते हुए उनके बीच 65 हजार 500 राशि का विरतण किया. इस मौके पर एसपी डॉ सिद्धार्थ ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को संबोधित कर कहा कि बीते दिन पूर्व जिले में अपराध बढ़ गया था.
बढ़ते अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस पदाधिकारी टीम भावना से कार्य कर कई मामलों का उद्भेदन किया साथ ही कई कुख्यात अंतरार्जीय अपराधियों को भी धर दबोचा है. एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने कहा कि कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन भी कटिहार पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी सफलता रही है. एसपी डॉ सिद्धार्थ ने इन मामलों में जिन पुलिस पदाधिकारी ने बेहतर कार्य किये उनके बारे में प्रशंसा करने से भी नही चुके. उन्होंने कहा कि अभी जिले में बेहतर लॉ एंड ऑर्डर है और अपेक्षा करता हूं कि आने वाले दिनों में और भी बेहतर पुलिस व्यवस्था होगी.
सम्मानित होने वाले पुलिस पदाधिकारी में
कटिहार इंस्पेक्टर केएन सिंह, कोढ़ा इंस्पेक्टर बीके सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिमेश कुमार, सहायक थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, मनसाही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, कोढ़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार, कुरसेला थानाध्यक्ष अनोज कुमार, बरारी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










