फैक्टरी में टायर गलाने से फैल रहा प्रदूषण, कई गांव के लोग परेशान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लोगों के लिए मुसीबत बनी टायर फैक्टरी कदवा : प्रखंड के कुम्हड़ी ग्राम के कोद्दरवाली बाड़ी स्थित टायर फैक्टरी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. यहां पर टायर को गलाने का काम होता है जिसके कारण बड़ी मात्रा में प्रदूषण फैलने की वजह से लोग परेशान हैं. फैक्टरी कई गांवों के […]
विज्ञापन
लोगों के लिए मुसीबत बनी टायर फैक्टरी
कदवा : प्रखंड के कुम्हड़ी ग्राम के कोद्दरवाली बाड़ी स्थित टायर फैक्टरी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. यहां पर टायर को गलाने का काम होता है जिसके कारण बड़ी मात्रा में प्रदूषण फैलने की वजह से लोग परेशान हैं. फैक्टरी कई गांवों के हजारों लोगों के लिए मुसीबत बन गया.
जिस पर न तो कोई पदाधिकारी की नजर पड़ रही है और ना ही कोई प्रतिनिधियों की. जानकारी के अनुसार उक्त फैक्टरी में पुराने टायरों को पिघला कर तेल निकाला जाता है. बताया जाता है कि प्रतिदिन यह फैक्टरी लगभग 14 घंटे चलाया जाता है. फैक्टरी स्टार्ट रहने के समय तक इससे निकलते दुर्गंध आस पास के कई गांवों महम्मदपुर, दुर्गागंज, सगुनियां, बसंतपुर, सागरथ, नया टोल, उफरैल, बढ़ोआ, संझेली आदि में फैल जाते हैं. जिससे लोगों को सेफोकेशन होने लगता है.
विशेष कर स्नोफेलिया के मरीजों, वृद्ध और बच्चों का दम फैक्टरी से निकलते प्रदूषित गैस (धुएं) से घुटने लगता है. बावजूद इसके स्थानीय पदाधिकारी और प्रतिनिधि चुप्पी साधे बैठे हैं. सूत्र बताते हैं कि कई नियमों को ताक पर रख कर उक्त फैक्टरी का परिचालन किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने उक्त फैक्टरी के परिचालन पर रोक लगाने की मांग किया है ताकि इसके प्रदूषण से होने वाले विभिन्न तरह की बीमारियों से निजात मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










