परीक्षा में कदाचार रोकने के िलए िकया जा रहा है नया प्रयास

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी की िनगरानी में होगी मैट्रिक व इंटर परीक्षा शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों से चिंतित राज्य सरकार ने यह साफ कह दिया है कि इस बार जिस जिले से कदाचार की शिकायत मिलेगी, वहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. कटिहार : इस साल होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा […]

विज्ञापन

सीसीटीवी की िनगरानी में होगी मैट्रिक व इंटर परीक्षा

शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों से चिंतित राज्य सरकार ने यह साफ कह दिया है कि इस बार जिस जिले से कदाचार की शिकायत मिलेगी, वहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी.
कटिहार : इस साल होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा फुलप्रूफ होगी. पिछले वर्ष राज्य के कुछ जिले में मैट्रिक परीक्षा में हुई कदाचार को लेकर वैश्विक स्तर पर बिहार की हुई किरकिरी से इस बार राज्य सरकार पूरी तैयारी में जुटी है. राज्य सरकार मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए हर जिला को मार्गदर्शिका भेज कर तैयारी करने को कहा है.
कटिहार जिला प्रशासन ने मार्गदर्शिका के अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपने स्तर से भी कुछ अनूठा प्रयास शुरू किया है. हालांकि कटिहार जिले में पिछले वर्ष भी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त हुई थी. लेकिन कुछ जिलों की वजह से बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवालों से चिंतित राज्य सरकार ने साफ कह दिया है कि इस बार जिस जिले से कदाचार की शिकायत मिली, तो सीधे वहां के जिला शिक्षा पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी.
राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में ही मैट्रिक व इंटर परीक्षा संचालन के लिए फुलप्रूफ तैयारी शुरू कर दी है. स्थानीय शिक्षा विभाग तो जिला पदाधिकारी ललन जी के नेतृत्व में एक कदम आगे बढ़ कर मैट्रिक व इंटर की परीक्षा संचालन को लेकर अनूठा प्रयास शुरू किया है.
केंद्रों का हो रहा है वेरिफिकेशन
मैट्रिक व इंटर परीक्षा के कदाचार मुक्त सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन विभाग के निर्देश के आलोक में तैयारी कर रही है. इन तैयारियों के अलावा जिला प्रशासन ने एक अनूठा पहल भी कर रही है. जिला पदाधिकारी ललन जी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राम सिंह ने पुलिस अधीक्षक को परीक्षा केंद्र की सूची में कुछ बिंदुओं चिन्हित करते हुए सौंपी है. डीइओ ने एसपी से परीक्षा केंद्र को लेकर चिन्हित बिंदुओं पर भौतिक जांच करा कर रिपोर्ट मांगा है.
यानी परीक्षा केंद्र को लेकर चिन्हित बिंदुओं पर पुलिस द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद ही उस केंद्र की परीक्षा केंद्र केंद्र के रूप में अंतिम मान्यता दी जायेगी.
कहते हैं डीइओ
जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राम सिंह ने इस संदर्भ में कहा कि कटिहार जिले में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त होती रही है. राज्य सरकार के निर्देश पर इस पर ठोस तैयारी की जा रही है.
जिलािधकारी के निर्देश पर कुछ बिंदुओं पर परीक्षा केंद्र की पुलिस द्वारा जांच करायी जा रही है. कटिहार जिले में यह अनूठा प्रयास है. हर हाल में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करायी जायेगी. डीएम के द्वारा लगातार समीक्षा हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन