कम मजदूरी में ईंट भट्ठे पर खट रहे बाल मजदूर

Updated:
विज्ञापन

आबादपुर : बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ईंट भट्ठों पर इन दिनों धड़ल्ले से बाल मजदूरों को खटाया जा रहा है. इससे बच्चों का भविष्य बरबाद हो रहा है. क्षेत्र के ईंट भट्ठो में छोटे-छोटे बच्चों से ईंट ढुलाई व तैयारी संबंधी कार्य बड़े पैमाने पर कराये जा रहे हैं. क्षेत्रवासियों की […]

विज्ञापन

आबादपुर : बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ईंट भट्ठों पर इन दिनों धड़ल्ले से बाल मजदूरों को खटाया जा रहा है. इससे बच्चों का भविष्य बरबाद हो रहा है. क्षेत्र के ईंट भट्ठो में छोटे-छोटे बच्चों से ईंट ढुलाई व तैयारी संबंधी कार्य बड़े पैमाने पर कराये जा रहे हैं. क्षेत्रवासियों की माने तो आये दिन उक्त मासूमों का कई तरह से शोषण भी होता है. जिससे इन राष्ट्र निर्माताओं का जीवन लगभग बरबादी की कगार पर है.

क्षेत्रवासियों के अनुसार उक्त ईंट भट्ठो में नाम मात्र की मजदूरी का प्रलोभन देकर नादानों से सुबह से लेकर शाम तक कार्य कराये जाते हैं तथा नादानीवश मासूम पढ़ाई तथा अन्य राष्ट्र निर्माण कार्य को छोड़ कर बाल मजदूरी कर रहे हैं. हालांकि उक्त बाल मजदूरी के पीछे गरीबी व मुफिलिशी भी एक वजह है, जो इन मासूम को उक्त ईंट भट्ठों में मजदूरी करने को विवश कर रही है. इस मामले में क्षेत्रवासी तथा बुद्धिजीवी वर्ग यहां तक कहते हैं कि इलाकाई संबंधी निगरानी विभाग उक्त रसुखदार भट्ठे मालिकों से अच्छे संबंध बनाये हुए हैं तथा एवज में अपनी आंखें मूंद रखी है.

उक्त मासूमों को नारकीय जीवन से निकालने व समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जदयू श्रमिक प्रदेश महासचिव हाजी आफताब रूकनबी व पुकार लोक अधिकार मोरचा के संयोजक हाजी जफीर अहमद व वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण पांडेय ने जिलाधिकारी से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन