अभियंताओं के दल ने गंगा नदी कटाव का लिया जायजा
अभियंताओं के दल ने गंगा नदी कटाव का लिया जायजा कुरसेला . अभियंताओं के दल ने सोमवार को खेरिया सहित आसपास क्षेत्रों में गंगा नदी के कटाव स्थल का जायजा लिया. खेरिया से नौका पर सवार हो अभियंताओं के दल ने संगम स्थल से नदी के वर्तमान दिशा रुख का बारीकी अवलोकन किया. कटाव संघर्ष […]
अभियंताओं के दल ने गंगा नदी कटाव का लिया जायजा कुरसेला . अभियंताओं के दल ने सोमवार को खेरिया सहित आसपास क्षेत्रों में गंगा नदी के कटाव स्थल का जायजा लिया. खेरिया से नौका पर सवार हो अभियंताओं के दल ने संगम स्थल से नदी के वर्तमान दिशा रुख का बारीकी अवलोकन किया. कटाव संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओंकार कृष्ण को अभियंताओं के दल द्वारा निकट भविष्य में कटाव निरोधी कार्य होने का भरोसा दिया गया. सरकार तक कटाव खतरे के स्थिति को पहुंचाने की बात कही गयी. अभियंताओं के दल में बाढ़ नियंत्रण के गंगा बाढ़ नियंत्रण पटना के उप निदेशक सह अभियंता संजीव कुमार, ओमप्रकाश सिंह, बाढ़ नियंत्रण के कार्यपालक अभियंता जमील अख्तर, सहायक अभियंता छोटन प्रसाद मंडल, कनीय अभियंता रवि कुमार, गंगा कटाव संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओंकार कृष्ण, संजय मधुकर, मुकेश कुमार आदि शामिल थे. संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण द्वारा बताया गया कि कटाव निरोधक कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं होने के स्थितियों में जन आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










