रूकनबी जदयू श्रमिक प्रदेश महासचिव बने

Updated:
विज्ञापन

रूकनबी जदयू श्रमिक प्रदेश महासचिव बने आबादपुर . जदयू नेता हाजी आफताब रूकनबी को जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है. उक्त जानकारी जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है. उक्त पद पर मनोनीत होने पर श्री रूकनबी ने श्रमिक […]

विज्ञापन

रूकनबी जदयू श्रमिक प्रदेश महासचिव बने आबादपुर . जदयू नेता हाजी आफताब रूकनबी को जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है. उक्त जानकारी जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है. उक्त पद पर मनोनीत होने पर श्री रूकनबी ने श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता उक्त संगठन को मजबूती प्रदान करने की होगी तथा वे नीतीश सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच ले जायेंगे. श्री रूकनबी को जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर बारसोई प्रखंड जदयू नेताओं मो मामुन रशीद, मो इमरान अली, मो हसनैन हैदर, मो मुस्ताक आलम, हरेराम यादव, कैसरे हिंद, राजेश वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुबारकबाद दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन