जान जोखिम में डाल रेलवे ट्रैक पार करते हैं लोग

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : रेलवे गेट के बिना ट्रैक पार करना आम लोगों के लिए दंडनीय अपराध है. लेकिन कटिहार में इस प्रावधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. आमलोग रेलवे क्षेत्र के कई जगहों पर आम रास्ता बनाकर बेखौफ साइकिल, मोटरसाइकिल, रिक्शा, ठेला आदि खींच कर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं. अवैध रूप से रेलवे […]

विज्ञापन

कटिहार : रेलवे गेट के बिना ट्रैक पार करना आम लोगों के लिए दंडनीय अपराध है. लेकिन कटिहार में इस प्रावधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. आमलोग रेलवे क्षेत्र के कई जगहों पर आम रास्ता बनाकर बेखौफ साइकिल, मोटरसाइकिल, रिक्शा, ठेला आदि खींच कर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं. अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार कर आने जाने वाले लोगों के विरुद्ध रेल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

हद तो यह है कि रेल प्रशासन के इस लुंज-पुंज व्यवस्था का लोग फायदा उठाते हुए सुरक्षा के लिए बनाये गये दीवार को तोड़ कर शॉट रास्ता बना कर जान की परवाह किये बगैर रेलवे ट्रैक पार कर आराम से आते-ताते हैं. इस प्रकार की स्थिति मात्र एक जगह नहीं बल्कि कई जगह पर हैं, जहां लोग अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार करने का रास्ता बना रखा है. सोमवार को प्रभात खबर की टीम ने इस प्रकार के अवैध शॉट-कट रास्ते का जायजा लिया तो स्थिति बदतर पायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन