बढ़ा जनसंख्या विस्फोट का खतरा

Updated:
विज्ञापन

लक्ष्य से काफी पीछे कटिहार कटिहार : बढ़ती आबादी की नियंत्रण करने के लि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की स्थिति ठीक नहीं है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कई योजना चला रही है. हर वित्तीय वर्ष में विभाग परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए लक्ष्य निर्धारित करता […]

विज्ञापन

लक्ष्य से काफी पीछे कटिहार

कटिहार : बढ़ती आबादी की नियंत्रण करने के लि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की स्थिति ठीक नहीं है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कई योजना चला रही है. हर वित्तीय वर्ष में विभाग परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए लक्ष्य निर्धारित करता है.
परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत जिले में बंध्याकरण, आईयूडीसीसी, सीसी यूजर्स (ओरल पिल्स), सीसी सर्जस (निरोध) व एमटीपी योजना चलायी जा रही है. कटिहार जिले में इन योजनाओं का सेहत काफी खराब है. खासकर बंध्याकरण की स्थित तो सबसे खराब हैं. जबकि जनसंख्या विस्फोट ने कई समस्याओं को जन्म दे दिया है. तमाम तरह के प्रोत्साहन के बावजूद कटिहार जिला बंध्याकरण के मामले लक्ष्य से काफी पीछे है.
चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब महज ढाई महीना बचा है. जबकि दिसंबर 2015 तक मात्र 24 फीसदी बंध्याकरण हो सका. यानी जनवरी से मार्च 2016 तक 76 फीसदी बंध्याकरण होगा, तभी चालू वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन