अहिंसा यात्रा पहुंची कटिहार
कटिहार : वैश्विक स्तर पर सद्भावना, नैतिकता व नशा मुक्ति का संदेश लेकर अधिष्ठाता तेरापंथ धर्म संघ के 11वें आचार्य महाश्रमण जी के नेतृत्व में निकली अहिंसा यात्रा सोमवार को कटिहार पहुंची. यात्रा में शामिल सदस्यों का कटिहार वासी व तेरापंथ समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. कोहरा होने की वजह से करीब […]
कटिहार : वैश्विक स्तर पर सद्भावना, नैतिकता व नशा मुक्ति का संदेश लेकर अधिष्ठाता तेरापंथ धर्म संघ के 11वें आचार्य महाश्रमण जी के नेतृत्व में निकली अहिंसा यात्रा सोमवार को कटिहार पहुंची. यात्रा में शामिल सदस्यों का कटिहार वासी व तेरापंथ समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. कोहरा होने की वजह से करीब 10 बजे यह अहिंसा यात्रा कटिहार-पूर्णिया मुख्य पथ के राजवाड़ा स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण से कटिहार शहर की ओर रवाना हुई.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निकली यह अहिंसा यात्रा करीब 14 किलोमीटर की दूरी तय कर कटिहार शहर पहुंची. तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण जी के अगुवाई में निकली यह अहिंसा यात्रा 9 नवंबर 2014 में देश की राजधानी दिल्ली से रवाना हुई थी. कई देशों व भारत के विभिन्न राज्यों, शहरों से गुजरते हुए सोमवार को यह अहिंसा यात्रा कटिहार शहर पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










