ग्रामीण चिकत्सिक के यहां इलाज के क्रम में महिला की मौत
ग्रामीण चिकित्सक के यहां इलाज के क्रम में महिला की मौत आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा फोटो नं. 34 कैप्सन-विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, फलका प्रखंड के पोठिया बाजार में सोमवार को एक ग्रामीण डॉक्टर के नीम-हकीम इलाज से पूर्णिया जिला के नंदगोला ग्राम की 40 वर्षीय कृष्ण देव की पत्नी मंजू देवी की मौत हो […]
ग्रामीण चिकित्सक के यहां इलाज के क्रम में महिला की मौत आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा फोटो नं. 34 कैप्सन-विलाप करते परिजन प्रतिनिधि, फलका प्रखंड के पोठिया बाजार में सोमवार को एक ग्रामीण डॉक्टर के नीम-हकीम इलाज से पूर्णिया जिला के नंदगोला ग्राम की 40 वर्षीय कृष्ण देव की पत्नी मंजू देवी की मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने नीम हकीम डॉक्टर पोठिया निवासी ललन कुमार पोद्दार को जम कर धुनाई कर दी तथा सूचना पाकर मृतक के सैकड़ों परिवार आकर डॉक्टर के क्लिनिक पर काफी हंगामा किया. बाद में मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने मिल कर पंचायत कर मामले को रफा-दफा कर दिया. जबकि आक्रोशित लोगों के हत्थे चढ़े डॉ ललन कुमार पोद्दार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. हालांकि पोठिया ओपी अध्यक्ष प्रवीण कुमार पासवान ने इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा कोई आवेदन इस मामले में थाना में नहीं दिया गया है. मृतक के पति कृष्ण देव मंडल ने बताया कि मेरी पत्नी मंजू देवी काफी दिनों से बीमार थी. सोमवार को इलाज के लिए पोठिया बाजार में डॉ ललन कुमार पोद्दार के क्लिनिक पर लाया, जहां इलाज के दौरान मेरी पत्नी की मौत हो गयी. जबकि डॉ ललन पोद्दार ने कहा कि महिला मरीज इलाज के पहले ही मृत्यु हो गयी थी. मरीज को हम छुवे तक नही हैं. सूत्रों के मुताबिक मृतक के परिजनों को आरोपी डॉक्टर ने कुछ मुआवजा की राशि देकर आपस में मेल जोल कर मामला को रफा-दफा कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










