मुसापुर हादसा: 27 पशुओं की मौत में 7.66 लाख मिला मुआवजा

मुसापुर हादसा: 27 पशुओं की मौत में 7.66 लाख मिला मुआवजा
कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के मुसापुर पंचायत में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में 27 मवेशियों की मौत हो गई थी. सभी मवेशी बिजली के करंट की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. प्रभावित पशुपालकों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे.ग्रामीणों के दुख को देखते हुए विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और मात्र 24 घंटे के भीतर मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी कर दी. रविवार को मुसापुर सब पावर स्टेशन परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सभी 14 प्रभावित पशुपालकों के बीच चेक का वितरण किया गया. मुआवजा दर के अनुसार दुधारू गाय के लिए 30 हजार, बैल के लिए 25 हजार तथा बछड़े के लिए 16 हजार रुपये तय किए गए. 27 मृत पशुओं के एवज में कुल 7 लाख 66 हजार रुपये की राशि किसानों को सौंपी गई. मुआवजा प्राप्त करने वालों में हसन को 60 हजार, महताब व कुद्दुश को तीस हजार रूपये, इसाक को 85 हजार रूपये, वहाब 55 हजार रूपये, शाकिर 46 हजार, हकीम को 1.15 लाख, समीरा खातुन को 85 हजार रूपये, नजमीन 30 हजार रूपये, मंजुली खातून 30 हजार रूपये, नूरजहां खातून 55 हजार, मजमून खातून 55 हजार, इजमामुल हक 60 हजार का चेक राशि का वितरण किया गया. मुआवजा वितरण कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता आशीष कुमार, सहायक अभियंता लालू प्रसाद, कनीय अभियंता पंकज ठाकुर, पूर्व प्रमुख वकील दास, बिहार महादलित आयोग अध्यक्ष मनोज ऋषि, मुखिया प्रतिनिधि सनोवर आलम, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नईम, पेक्स अध्यक्ष राजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.ग्रामीणों ने इस त्वरित मुआवजा वितरण की सराहना की और कहा कि यह कदम विभाग की संवेदनशीलता को दर्शाता है. साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए विद्युत व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




