बारसोई में जाम की समस्या हुई विकराल

Updated:
विज्ञापन

बारसोई में जाम की समस्या हुई विकराल फोटो नं. 30 कैप्सन-बारसोई सड़कों पर लगा जाम. प्रतिनिधि, बारसोई बारसोई अनुमंडल मुख्यालय में संकीर्ण रास्तों के कारण सड़कों पर वाहनों का जाम लगना आम बात है. खास कर मुख्य चौराहों में कई कारणों से आये दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. एक तो सड़कों […]

विज्ञापन

बारसोई में जाम की समस्या हुई विकराल फोटो नं. 30 कैप्सन-बारसोई सड़कों पर लगा जाम. प्रतिनिधि, बारसोई बारसोई अनुमंडल मुख्यालय में संकीर्ण रास्तों के कारण सड़कों पर वाहनों का जाम लगना आम बात है. खास कर मुख्य चौराहों में कई कारणों से आये दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. एक तो सड़कों का चौड़ीकरण नहीं हुआ है. साथ ही अतिक्रमण भी है. वहीं ऑटो चालकों द्वारा बीच सड़क व चौराहों पर ऑटो लगाने से सड़कें गली में परिवर्तित हो जाती है. इतना ही नहीं वैकल्पिक सड़क होने के कारण बारसोई बारसोई की इन संकरी सड़कों पर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के भी भारी वाहनों का दबाव रहता है. इसके चलते बारसोई वासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं जाम का नजारा सबसे ज्यादा बारसोई का हृदय कहे जाने वाले ब्लॉक चौक व रास चौक में देखने को मिलती है. कई वाहन घंटों यहां फंसे रहते हैं. ज्ञात हो कि ब्लॉक चौक की मुख्य सड़क को राज्य पथ का दर्जा मिला हुआ है. परंतु अब तक उक्त सड़क का चौड़ीकरण नहीं हुआ है. दूसरी ओर ऑटो चालकों की मनमानी एवं फूट कर दुकानदारों के अतिक्रमण से बारसोई वासियों को चलना फिरना मुश्किल सा हो गया है. वहीं इन फुटपाथी दुकानदारों एवं ऑटो चालकों को उच्च पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों का बरदहस्त हासिल है. जिसके चलते आक्रोशित जनता इनके विरुद्ध आवाज भी नहीं उठा पाती है. आम जनता जाम से त्रस्त हो गयी है तथा जनता प्रशासन की ओर टकटकी लगाये हुए हैं कि अतिक्रमण हटाने, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने, सड़क एवं चौराहे का विस्तारीकरण करने एवं ऑटो स्टैंड बनाने की व्यवस्था करेगी. परंतु वर्षों से परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं. अब लोक निराश हो चले हैं. इधर जाम के कारण परेशानी और बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन